कब तक होगा छात्रों की समस्या का हल

भागलपुर: सीनेट की बैठक के दौरान सदस्य सुशील मंडल कर्मचारियों की बहाली को लेकर सदस्य डॉ देवराज सुमन से भिड़ गये. यहां तक कि एक-दूसरे को चैलेंज तक कर दिया. डॉ देवराज का कहना था कि जिस कर्मचारी की बात सुशील मंडल कर रहे हैं. उस कर्मचारी की नौकरी गलत है. श्री मंडल का कहना […]
भागलपुर: सीनेट की बैठक के दौरान सदस्य सुशील मंडल कर्मचारियों की बहाली को लेकर सदस्य डॉ देवराज सुमन से भिड़ गये. यहां तक कि एक-दूसरे को चैलेंज तक कर दिया. डॉ देवराज का कहना था कि जिस कर्मचारी की बात सुशील मंडल कर रहे हैं.
उस कर्मचारी की नौकरी गलत है. श्री मंडल का कहना था कि उस कर्मचारी की नियुक्ति का कागज उनके पास है, जिसमें साफ -साफ लिखा है कि नियुक्ति वैध है. डॉ अरुण कुमार सिंह द्वारा बजट पारित की घोषणा किये जाने पर डॉ योगेंद्र, डॉ डीएन राय आदि सीनेट सदस्यों ने हंगामा किया.
सदस्यों का कहना था कि बजट पारित की घोषणा कुलपति कर सकते हैं. कोई सदस्य कैसे कर सकता है. हंगामा होता देख कुलपति ने कहा कि उनके द्वारा अधिकृत किये गये थे. बावजूद इसके सदस्यों ने घोषणा की बात नहीं मानी. लिहाजा कुलपति ने बजट पारित होने की घोषणा खुद की. उस पर सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




