झंडापुर तिहरे हत्याकांड में 50 हजार का इनामी अपराधी अमन गिरफ्तार
नवगछिया : नवगछिया पुलिस व एसटीएफ ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर तिहरे हत्याकांड में फरार आरोपित झंडापुर ओपी थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी 50 हजार के इनामी अपराधी कुख्यात अमन झा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार इन दिनों अमन झा संगठित गिरोह चला रहा था. वह बिहपुर, झंडापुर, खरीक और नवगछिया […]
नवगछिया : नवगछिया पुलिस व एसटीएफ ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर तिहरे हत्याकांड में फरार आरोपित झंडापुर ओपी थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी 50 हजार के इनामी अपराधी कुख्यात अमन झा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार इन दिनों अमन झा संगठित गिरोह चला रहा था. वह बिहपुर, झंडापुर, खरीक और नवगछिया थाना क्षेत्र में होने वाली आपराधिक वारदातों में संलिप्त रहता था. तिहरे हत्याकांड में अमन कई बार पुलिस से बच कर निकल गया था.
30 अगस्त को पुलिस ने उसके घर की कुर्की भी की थी. अमन के विरुद्ध नवगछिया पुलिस जिले के विभिन्न थाने में जघन्य वारदातों के अगल-अगल मामले दर्ज हैं. लगातार फरार रहने के कारण नवगछिया पुलिस ने इसपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित करने का प्रस्ताव पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) को भेजा था. अमन की गिरफ्तारी नवगछिया पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए