शाहकुंड में किया विरोध प्रदर्शन

शाहकुंड : शाहकुंड-असरगंज मुख्य मार्ग पर माणिकपुर व घोरपीठिया गांव के समीप एससी एसटी एक्ट व जातिगत आरक्षण के विरोध में सवर्ण समाज के लोगों ने पांच घंटे तक रोड जाम कर दिया. इस दौरान टायर जलाकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. आक्रोशित लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मुख्य मार्ग पर […]
शाहकुंड : शाहकुंड-असरगंज मुख्य मार्ग पर माणिकपुर व घोरपीठिया गांव के समीप एससी एसटी एक्ट व जातिगत आरक्षण के विरोध में सवर्ण समाज के लोगों ने पांच घंटे तक रोड जाम कर दिया. इस दौरान टायर जलाकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. आक्रोशित लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं. शाम के चार बजे जाम समाप्त हुआ. जाम समर्थकों में विमल भदोरिया, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मनोज सिंह प्रभाकर, नंदू सिंह, सुमन सिंह मुरारी सिंह आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




