बिहार : भागलपुर में तीन महिलाओं के शव बरामद

Updated at : 01 Sep 2018 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : भागलपुर में तीन महिलाओं के शव बरामद

भागलपुर : बिहार में भागलपुर जिले के विभिन्न स्थानों से तीन महिलाओं के शव बरामद कियेगये. पुलिस ने शनिवार को बताया कि संदेह है कि दो महिलाओं की हत्या की गयी, जबकि तीसरा मामला आत्महत्या का हो सकता है. कहलगांव के पुलिस उप मंडल अधिकारी दिलनवाज अहमद ने बताया कि पहली महिला की पहचान दुलारी […]

विज्ञापन

भागलपुर : बिहार में भागलपुर जिले के विभिन्न स्थानों से तीन महिलाओं के शव बरामद कियेगये. पुलिस ने शनिवार को बताया कि संदेह है कि दो महिलाओं की हत्या की गयी, जबकि तीसरा मामला आत्महत्या का हो सकता है. कहलगांव के पुलिस उप मंडल अधिकारी दिलनवाज अहमद ने बताया कि पहली महिला की पहचान दुलारी देवी (65) के रूप में की गयी है जिसे सनहौल पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आजमपुर गांव में कल सोते वक्त पत्थर से कुचलकर मार दिया गया.

उन्होंने बताया कि जिले के इसीपुर पुलिस थाने के तहत योगावीर पहाड़ी में स्थित कुएं से गीता (45) का शव मिला जो जिले के बाराहट गांव की निवासी है. इसकी जांच की जा रही है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का. उन्होंने बताया कि इसीपुर नहर से आज सुबह एक महिला का शव बरामद किया गया जिसकी पहचान झारखंड के गोड्डा जिले के छापरी गांव निवासी कल्पना देवी (35) के रूप में की गयी है. उसकी गला घोंटकर हत्या की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन