बीसीइ के किसान खेती एप को मिला दूसरा स्थान

Updated at : 18 Aug 2018 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
बीसीइ के किसान खेती एप को मिला दूसरा स्थान

भागलपुर : भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज (बीसीइ) द्वारा बनाये गये मोबाइल एप किसान खेती को आइआइटी खड़गपुर में आयोजित यूथ काॅनक्लेव में दूसरा स्थान मिला है. इस एप को बीसीइ के फाइनल इयर के छात्र आशीष कुमार, विशाल कुमार शर्मा और राहुल कुमार ने मिलकर बनाया है. आइआइटी खड़गपुर में 11-12 अगस्त को दूसरे इंडियन नेशनल […]

विज्ञापन
भागलपुर : भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज (बीसीइ) द्वारा बनाये गये मोबाइल एप किसान खेती को आइआइटी खड़गपुर में आयोजित यूथ काॅनक्लेव में दूसरा स्थान मिला है. इस एप को बीसीइ के फाइनल इयर के छात्र आशीष कुमार, विशाल कुमार शर्मा और राहुल कुमार ने मिलकर बनाया है. आइआइटी खड़गपुर में 11-12 अगस्त को दूसरे इंडियन नेशनल अकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग कानक्लेव में यह पुरस्कार डिजिटलाइजेशन ऑफ़ एग्रीकल्चर केटेगरी में दिया गया.
छात्रों ने प्रतियोगिता में एप का प्रजेंटेशन और डिमाेस्ट्रेशन दिया था. छात्रों ने बताया कि इस एप के माध्यम से किसान बोई हुई फसल और मिट्टी जांच के अनुसार उर्वरक की सलाह प्राप्त कर सकते हैं. एप से मिली सलाह से किसान अपनी उपज बढ़ा सकते हैं. साथ ही साथ उर्वरकों पर होने वाली व्यय को भी काम कर सकते हैं.
एप में उर्वरकों की अनुशंसा के अलावा खेती किसानी संबंधी कई वीडियो, फसलों का व्यय प्रबंधन और डिजिटल फोरम की भी सुविधा उपलब्ध है. जहां किसान अपनी विभिन्न समस्याओं का समाधान कर सकते हैं. एप वर्तमान और पूर्वानुमानित मौसम की भी जानकारी देने में सक्षम है.
पिछले कानक्लेव में मिला था सांत्वना पुरस्कार
काॅलेज के प्राचार्य डॉ निर्मल कुमार ने सभी छात्रों को बधाई दी. उन्होंने बताया कि सर्टिफिकेट के साथ साथ इन्होंने 50 हजार रुपये की राशि जीती. पिछली बार इन्हीं छात्रों ने 15 हजार की राशि सांत्वना पुरस्कार के रूप में जीती थी. छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कॉलेज के शिक्षकों, माता-पिता और अपने दोस्तों को दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन