डीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक, विषहरी पूजा व बकरीद सौहार्द से मनाने की अपील
Updated at : 14 Aug 2018 7:45 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने कहा कि विषहरी पूजा व बकरीद को शहरवासी शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं. मां बिहुला की पूजा निष्ठापूर्वक की जायेगी. वे सोमवार को डीआरडीए सभागार में शांति समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे.उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विषहरी पूजा व बकरीद के अवसर पर […]
विज्ञापन
भागलपुर : जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने कहा कि विषहरी पूजा व बकरीद को शहरवासी शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं. मां बिहुला की पूजा निष्ठापूर्वक की जायेगी. वे सोमवार को डीआरडीए सभागार में शांति समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे.उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विषहरी पूजा व बकरीद के अवसर पर सफाई, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होगी.
शांति समिति के सदस्यों के सुझाव पर संबंधित विभाग कार्रवाई करेंगे. 19 अगस्त को विसर्जन का दिन है और उसका रूट निर्धारित कर दिया गया है. पूजा आयोजक वर्णित कार्यक्रम के अनुसार विसर्जन करेंगे. वाहनों के परिचालन का अलग रूट रहेगा. नगर निगम क्षेत्र में कार्यों को सदर एसडीओ देखेंगे. डीजे बजाने की अनुमति नहीं देंगे.
उन्होंने कहा कि पर्व की श्रृंखला शुरू हो गयी है. बेहतर काम करनेवाले पूजा समिति को 26 जनवरी को सम्मानित करेंगे. बिजली विभाग को विसर्जन रूट पर ढीले तार को दुरुस्त करने के लिए कहा. एसएसपी आशीष भारती ने कहा कि, प्रशासन के दिशानिर्देश का पालन करें. पर्व को शांति से मनाने के लिए सभी की सहभागिता व सहयोग आपेक्षित है. सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध रहेगा.
उन्होंने कहा कि 18 व 19 अगस्त को एनएच 80 पर भीड़ वाले जगहों चंपानाला पुल, चंपानगर, नाथनगर व भागलपुर शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक के लिए अलग से रूट निर्धारित होगा. मौके पर विषहरी पूजा के भागलपुर अध्यक्ष भोला मंडल, नाथनगर पूजा समिति के पप्पू यादव, महबूब आलम, देवाशीष बनर्जी, जुम्मन अंसारी, प्रदीप यादव, चिरंजीवी कुमार, भगवान यादव आदि मौजूद थे.
विषहरी पूजा पर सरकारी अवकाश, आज कमिश्नर जारी करेंगे निर्देश : पिछले वर्ष की भांति इस बार भी विषहरी पूजा पर सरकारी अवकाश होगा. इसको लेकर कमिश्नर राजेश कुमार आज (मंगलवार) निर्देश जारी करेंगे. कमिश्नर ने बताया कि विषहरी पूजा को देखते हुए हर साल निर्देश जारी होता रहा है. उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था पर आज पुलिस व प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे.
शादी में चार स्पीकर से अधिक लगाने पर डीजे संचालक पर होगी कार्रवाई
सदर एसडीओ आशीष नारायण ने अपने चैंबर में सोमवार को डीजे संचालक की बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि शादी समारोह में डीजे संचालक को चार स्पीकर तक लगाने की अनुमति होगी. इससे अधिक स्पीकर लगा होने पर कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा विषहरी पूजा पर पंडाल में लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति होगी पर विसर्जन में भी डीजे पर पाबंदी होगी. विषहरी पूजा विसर्जन रूट के बारे में उन्होंने बताया कि, विषहरी का विसर्जन रूट पूर्व वर्ष की भांति रहेगा. सिर्फ आदमपुर से मुसहरी घाट जानेवाले रूट में परिवर्तन हुआ है. विसर्जन जुलूस वाया तिलकामांझी के बजाय खंजरपुर से होकर मुसहरी घाट पर जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




