रात 8 बजे तक ओपीडी कल से

Published at :01 Jun 2014 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
रात 8 बजे तक ओपीडी कल से

भागलपुर : राज्य सरकार के निर्देश पर एक जून से आउटडोर का समय बदल गया है. सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक व तीन से रात आठ बजे तक ओपीडी चलाने का निर्देश दिया गया है. इसे लेकर शनिवार को सदर अस्पताल में चिकित्सकों के साथ बैठक कर रोस्टर तैयार किया गया, लेकिन चिकित्सकों […]

विज्ञापन

भागलपुर : राज्य सरकार के निर्देश पर एक जून से आउटडोर का समय बदल गया है. सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक व तीन से रात आठ बजे तक ओपीडी चलाने का निर्देश दिया गया है. इसे लेकर शनिवार को सदर अस्पताल में चिकित्सकों के साथ बैठक कर रोस्टर तैयार किया गया, लेकिन चिकित्सकों की परेशानी यह है कि अस्पताल में मात्र 10 चिकित्सक हैं और समय बढ़ गया. ऐसे में कौन चिकित्सक कब ड्यूटी करेंगे और कब अवकाश पर रहेंगे इसे लेकर परेशानी बनी हुई है.

चिकित्सकों का कहना है कि 40 प्रतिशत चिकित्सकों से अस्पताल का काम चल रहा है ऊपर से सरकार सौ प्रतिशत से भी अधिक काम करने का दबाव दे रही है. ऐसे में इसका असर मरीजों पर ही पड़ेगा. जब तक मेन पावर नहीं बढ़ेगा मरीजों को लाभ नहीं मिल सकता है. सदर अस्पताल में फिलहाल छह नियमित चिकित्सक व चार अनुबंध पर कार्यरत हैं. सदर अस्पताल के प्रभारी डॉ संजय कुमार ने बताया कि रोस्टर तो बन गया है, लेकिन चिकित्सकों की कमी है. ऐसे में सोमवार को सिविल सजर्न के आने के बाद उनके साथ बैठक कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन