भागलपुर : खेत में सोये पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गोराडीह (भागलपुर) : गोराडीह थाने के हेमरा बहियार में मंगलवार की रात पटवन के लिए खेत में खाट पर सोये पिता-पुत्र की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हत्यारे ने विपिन मंडल (55) की कनपटी में और उसके बेटे करमवीर मंडल (20) के सीने में गोलियां मारी हैं. सुबह जब विपिन मंडल की पत्नी […]
विज्ञापन
गोराडीह (भागलपुर) : गोराडीह थाने के हेमरा बहियार में मंगलवार की रात पटवन के लिए खेत में खाट पर सोये पिता-पुत्र की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हत्यारे ने विपिन मंडल (55) की कनपटी में और उसके बेटे करमवीर मंडल (20) के सीने में गोलियां मारी हैं. सुबह जब विपिन मंडल की पत्नी सुनीता देवी नाश्ता लेकर बहियार पहुंची, तो वह लाश देखकर दहाड़ मारने लगी. इस बीच सूचना मिलने पर गोराडीह पुलिस पहुंची. छानबीन करने पर घटनास्थल से चार खोखे मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










