ePaper

बैंक अधिकारी बन महिला से 75 हजार रुपयों की ठगी

Updated at : 26 Jun 2018 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक अधिकारी बन महिला से 75 हजार रुपयों की ठगी

भागलपुर : तातारपुर के उर्दू बाजार इलाके की रहने वाली बीबी सरीन से साइबर ठगों ने 75 हजार रुपये ठग लिये. मामले में विवि थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. महिला के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने शनिवार को उसके मोबाइल पर खुद को इलाहाबाद बैंक का अधिकारी बनकर कॉल किया और एटीएम नंबर […]

विज्ञापन
भागलपुर : तातारपुर के उर्दू बाजार इलाके की रहने वाली बीबी सरीन से साइबर ठगों ने 75 हजार रुपये ठग लिये. मामले में विवि थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
महिला के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने शनिवार को उसके मोबाइल पर खुद को इलाहाबाद बैंक का अधिकारी बनकर कॉल किया और एटीएम नंबर और पिन मांगा. सोमवार को जब उसने विवि परिसर स्थित इलाहाबाद बैंक में अपने खाते की जांच की तो पता चला कि उनके खाते से 75 हजार रुपये गायब हैं. उसने उक्त मोबाइल नंबर से कॉल करने वाले अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन