Bhagalpur news तीन घरों में लगी आग, नकदी सहित लाखों की संपत्ति राख

सन्हौला कमालपुर गांव में अचानक आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गये. इस घटना में लाखों कि संपत्ति का नुकसान हुआ है.
सन्हौला कमालपुर गांव में अचानक आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गये. इस घटना में लाखों कि संपत्ति का नुकसान हुआ है. मो रज्जाक, मो मोजीम, मो साजिद तीनों पिता शेक अमिरुद्दीन के घर आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका. सभी लोग घर से बाहर ही थे. अचानक धुआं से तीनों का घर भर गया और आग की लपटें निकलने लगी. ईंट की दीवार और फूस का छप्पर होने से आग छप्पर को पकड़ ली. आग का लौ इतना अधिक था कि जब तक आग पर काबू पाते तब तक घर में रखा सारा सामान कपड़ा, बर्तन, फ्रिज, पंखा, अनाज, जेवर, लाखों की नकदी जलकर राख हो गयी. अग्नि पीड़ित ने बताया कि पोती का शादी के लिए जमीन बेच कर आठ लाख रुपये बक्से में रखे थे. सब जलकर राख हो गया. पीड़ितों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया और इसकी सूचना अग्नि शमन गाड़ी को दी गयी. मौके पर अग्निशमन की गाड़ी पहुंची, तब तक आग शांत हो चुकी थी. सूचना स्थानीय पदाधिकारी को दी गयी. सरकार से मिलने वाली राहत सामग्री की मांग की गयी.
आग से कई घर जले
पीरपैंती के सीमावर्ती क्षेत्र कटिहार जिले के बरारी प्रखंड के बकिया गांव के संतोष यादव, जीतेंद्र यादव, दिलीप यादव, संजय यादव, धनंजय मंडल, गुड्डू यादव, दिनेश मंडल, सिंटू यादव, रवि यादव, नीतिश यादव, अनीता देवी, प्रीति यादव, शिव यादव का घर आग से जल गया. आग तेजी से फैली और चार बकरियां और दो गायों को जला दिया. ग्रामीणों ने बताया कि आग किस तरीके से लगी वह पता नहीं चला. लगभग 20 घर आग में बुरी तरीके से जल गये.कई घरों में रखा अनाज भी जल गया. लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया. कई सामाजिक संगठनों ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




