कोयली खुटहा में बम लेकर जा रहा युवक जमीन पर गिरा, धमाके में मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : कोयली खुटहा में बम लेकर जा रहा युवक जमीन पर गिर पड़ा. इससे उसके हाथ में बम फटने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. गंभीर रूप जख्मी भवेश मंडल को देर रात मायागंज अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मायागंज में भवेश की पत्नीकविता देवी ने बताया […]
विज्ञापन
भागलपुर : कोयली खुटहा में बम लेकर जा रहा युवक जमीन पर गिर पड़ा. इससे उसके हाथ में बम फटने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. गंभीर रूप जख्मी भवेश मंडल को देर रात मायागंज अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मायागंज में भवेश की पत्नीकविता देवी ने बताया कि भवेश दिन में अपनी बहन के पास शाहकुंड गया था.
वहां से शाम करीब आठ बजे वापस लौटा. वह कुछ देर में वापस लौटने की बात कह कर घर से चला गया. आसपास के लोगों ने बताया कि उसके घर के समीप राजेश मंडल व पंकज मंडल खड़े थे. वह दोनों के साथ बातचीत कर रहा था. कुछ ही देर बाद वहां एक जोरदार धमाका हुआ और भवेश वहीं पास बालू पर ढेर होकर गिर पड़ा.
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार वह बम लेकर जमीन पर गिर पड़ा और इसी वजह से जोरदार धमाके के साथ उसके दोनों हाथ उड़ गये. बम धमाके बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी. उसे गंभीर हालत में मायागंज में भर्ती कराया गया. भवेश की पत्नी कविता देवी ने बताया कि उसका पति रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










