ePaper

शर्मनाक : दुष्कर्म का प्रयास करता था भाई, शादी का रिश्ता आने पर देता था जान से मारने की धमकी

Updated at : 31 Mar 2018 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
शर्मनाक : दुष्कर्म का प्रयास करता था भाई, शादी का रिश्ता आने पर देता था जान से मारने की धमकी

भागलपुर : बिहारके भागलपुरमें इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर स्थित इस्लामनगर निवासी एक युवती ने अपने भाई अरबाज के विरुद्ध मारपीट और दुष्कर्म का प्रयास करने का केस दर्ज कराया है. युवती का आरोप है कि उसका भाई अरबाज खान विगत डेढ़ वर्षों से उसे और उसके पिता को पैसों और जमीन को उसके नाम […]

विज्ञापन

भागलपुर : बिहारके भागलपुरमें इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर स्थित इस्लामनगर निवासी एक युवती ने अपने भाई अरबाज के विरुद्ध मारपीट और दुष्कर्म का प्रयास करने का केस दर्ज कराया है. युवती का आरोप है कि उसका भाई अरबाज खान विगत डेढ़ वर्षों से उसे और उसके पिता को पैसों और जमीन को उसके नाम करने की मांग को लेकर मारपीट करता है. इसके अलावा अरबाज कई बार उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी कर चुका है.

आरोप यह भी है कि शादी का रिश्ता आने पर वह पिता और बहन को पीट कर धमकी देता था कि पहले उसके हिस्से की जमीन और पैसों का हिस्सा दे दिया जाये उसके बाद भी शादी हो पायेगी. इशाकचक थाना पहुंची युवती ने बताया कि उसका भाई हमेशा उसे गलत काम करके पैसा कमाने का दबाव बनाता था. इसके अलावा कई बार वह अकेले में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी कर चुका है. पैसों के लिए उसका भाई इतना गिर चुका है कि उसने कई बार अपनी बहन की बोली ही लगा दी.

युवती ने बताया कि शनिवार सुबह भी उसके भाई अरबाज ने उसे भद्दी गालियां देकर लोहे के रॉड से उसकी पिटाई कर दी. पीटते हुए उसे और उसके पिता को खींचकर सड़क पर ले आया. इस दौरान उसके पैरों, सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आयी हैं. इशाकचक इंस्पेक्टर रामएकबाल प्रसाद यादव ने बताया कि युवती द्वारा लिखित शिकायत की गयी है. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन