डीआरएम ने भागलपुर गुमटी नंबर 1 से 3 नंबर तक बन रहे संटिग लाइन का किया निरीक्षण
जांच करते डीआरएम
Malda Division DRM Inspection: मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने सुल्तानगंज में श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लिया और भागलपुर में बन रही नई संटिंग लाइन का औचक निरीक्षण किया.
मुख्य बातें:
भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट
Malda Division DRM Inspection: डीआरएम ने भागलपुर गुमटी नंबर 1 से 3 नंबर तक बन रहे संटिग लाइन का किया निरीक्षण पूर्व रेलवे के मालदा डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) मनीष कुमार गुप्ता गुरुवार को विशेष निरीक्षण ट्रेन से सुल्तानगंज और भागलपुर स्टेशन पहुंचे. डीआरएम ने सबसे पहले सुल्तानगंज स्टेशन पर आगामी विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर की जा रही तैयारियों और यात्री सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया. इसके बाद वे भागलपुर स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी तकनीकी टीम के साथ एक नंबर गुमटी से तीन नंबर गुमटी तक युद्धस्तर पर चल रहे नई संटिंग लाइन (Shunting Line) के निर्माण कार्य का गहन निरीक्षण किया.
पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस के रैक के लिए बन रही है नई लाइन
- ट्रेन का विस्तार: रेलवे प्रशासन द्वारा पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार अब भागलपुर स्टेशन तक किया जा रहा है.
- रैक के लिए जगह: इस महत्वपूर्ण ट्रेन के प्राइमरी रैक को सुरक्षित खड़ा रखने और मेंटेनेंस के लिए भागलपुर में अतिरिक्त संटिंग लाइन की सख्त आवश्यकता थी, जिसके तहत यह ट्रैक बिछाया जा रहा है.
डीआरएम ने मौके पर बिछाई गई पटरियों और तकनीकी कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिया कि कार्य की गुणवत्ता से समझौता किए बिना इसमें और तेजी लाई जाए, ताकि समय-सीमा के भीतर इसे पूरा कर चालू किया जा सके.
Malda Division DRM Inspection: नक्शा देखकर फेन्सिंग और अंडरपास का लिया फीडबैक

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने निर्माण कार्य के ब्लूप्रिंट (नक्शे) का बारीकी से अवलोकन किया और सुरक्षा के लिहाज से ट्रैक के दोनों तरफ किए जा रहे फेन्सिंग (घेराबंदी) के काम को जल्द से जल्द पूरा करने की हिदायत दी.
डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से स्टेशन क्षेत्र में बन रहे अंडरपास और ओवरब्रिज (ROB) की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए तीन नंबर गुमटी से रेलवे के बरारी छोटी लाइन तक संटिंग लाइन को और आगे विस्तारित करने की संभावनाओं पर भी अधिकारियों से गहन विचार-विमर्श किया.
इस दौरान मालदा डिवीजन और भागलपुर स्थानीय स्टेशन के कई वरिष्ठ रेल अधिकारी व मुख्य अभियंता मौजूद रहे. डीआरएम के इस कड़े रुख से साफ है कि श्रावणी मेला से पहले भागलपुर और सुल्तानगंज रेल खंड पर यात्री सुविधाओं और नए ट्रैक के कार्यों को अमलीजामा पहना दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divyanshu Prashant
दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










