ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा को पांच युवकों ने सरेआम हाथ पकड़ कर खींचा, उसके बाद...

भागलपुर : नाथनगर स्थित कंझिया के पांच मनचलों ने भतोड़िया निवासी मैट्रिक की दो नाबालिग छात्राओं का छेड़खानी की नीयत से हाथ पकड़ लिया. घटना मंगलवार की सुबह आठ बजे को बाइपास के पास तब हुई जब ट्यूशन पढ़ने जा रही दोनों छात्राओं को मनचले खींच कर जबरन सुनसान खेत की ओर ले जाने लगे. […]
भागलपुर : नाथनगर स्थित कंझिया के पांच मनचलों ने भतोड़िया निवासी मैट्रिक की दो नाबालिग छात्राओं का छेड़खानी की नीयत से हाथ पकड़ लिया. घटना मंगलवार की सुबह आठ बजे को बाइपास के पास तब हुई जब ट्यूशन पढ़ने जा रही दोनों छात्राओं को मनचले खींच कर जबरन सुनसान खेत की ओर ले जाने लगे. यह देख कर छात्राओं ने चिल्लाना शुरू कर दिया. शोर सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. लोगों को देख पांचों मनचले फरार हो गये. इसके बाद कुछ लोगों ने भतोड़िया के ग्रामीणों को इसकी सूचना दी. जानकारी मिलने पर भतोड़िया के लोग आक्रोशित हो गये और सैकड़ो लोग कंझिया गांव पहुंच गये.
वहां पीड़ित पक्ष से पहुंचे लोगों और आरोपित पक्षों के बीच जम कर मारपीट हुई. इस दौरान बाइपास शाीतला स्थान रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. पीड़ित पक्षों ने पांच में से एक आरोपित मुनील कुमार को मौके पर पकड़ लिया और उसे भतोड़िया ले आये. वहां उसकी जम कर धुनाई कर दी. घटना की सूचना मिलते ही मधुसूदनपुर, नाथनगर, ललमटिया, कजरैली सहित चार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बीच बचाव कर मामले को शांत कराया. पुलिस ने भतोड़िया वासियों के कब्जे से आरोपित को हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले आयी. पीड़ित छात्रा की तहरीर पर पांचों युवकों पर एफआइआर दर्ज किया गया है. आरोपितों में मुनील के अलावा रोहित कुमार, सोनू, जीवन लाल, और कारु शामिल हैं. सभी कंझिया के रहनेवाले हैं. पुलिस ने इन पर भादवि की धारा 341, 354/ए, बी, 504, 506 तथा पोक्सो एक्ट 8 नंबर के तहत केस दर्ज किया है. पीड़ित छात्राएं भतोड़िया के मुखिया की रिश्तेदार बतायी जाती हैं.
पीड़ित पक्ष के लोगोें ने बताया कि दोनों छात्रा ललमटिया स्थित कोचिंग सेंटर रोज पढ़ने जाती थी. मंगलवार की सुबह बाइपास के पास अचानक पांच मनचलों ने उनको रोक लिया. पांचों युवक सिगरेट पी रहे थे और छात्रा के मुंह पर सिगरेट का धुआं फेंकने लगे. इस हरकत का जब दोनों छात्राओं ने विरोध किया तो मनचलों को बुरा लग गया और गलत करने की नीयत से वे जबरन दोनों लड़कियों का हाथ खींच कर सुनसान खेत की ओर ले जाने लगे. इस पर छात्राओं का शोर सुन कर जब स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो मनचले भाग खड़े हुए. मंगलवार को सरेआम छेड़खानी की घटना कोई नयी नहीं है. पीड़ित छात्राओं की मानें तो एक माह से पांचों आरोपित लड़की के पीछे पड़े थे. कोचिंग आते-जाते समय लड़कियों पर छींटाकशी और अभद्र टिप्पणी करते थे. इस कारण दोनों छात्राएं परेशान थी. वे अपनी पढ़ाई भी ठीक से नहीं कर पा रही थी. लड़कियों ने इस संबंध में अपने घरों में भी अभिभावकों से पूर्व में शिकायत की थी.
यह भी पढ़ें-
बिहार : वैशाली में नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




