ePaper

400 साल पुराने पवित्र कुरान की खोज में भागलपुर पुलिस, श्रीनगर म्यूजियम से हुई थी चोरी, जानें

Updated at : 09 Dec 2017 9:36 AM (IST)
विज्ञापन
400 साल पुराने पवित्र कुरान की खोज में भागलपुर पुलिस, श्रीनगर म्यूजियम से हुई थी चोरी, जानें

भागलपुर : जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित एसपीएस म्यूजियम से चुराये गये 400 साल पुराने पवित्र कुरान को भागलपुर पुलिस ढूंढ़ रही है. इसको लेकर एसपी एससीआरपी (स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो) बिहार के एसपी ने पांच दिसंबर 2017 को सूबे के सभी जिले के एसएसपी/एसपी, एसपी जीआरपी को पत्र लिख कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में […]

विज्ञापन

भागलपुर : जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित एसपीएस म्यूजियम से चुराये गये 400 साल पुराने पवित्र कुरान को भागलपुर पुलिस ढूंढ़ रही है. इसको लेकर एसपी एससीआरपी (स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो) बिहार के एसपी ने पांच दिसंबर 2017 को सूबे के सभी जिले के एसएसपी/एसपी, एसपी जीआरपी को पत्र लिख कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में एसपीएस म्यूजियम से चुराये गये पवित्र कुरान की खोज करें. अगर बरामद होता है तो इसकी सूचना उन्हें दी जाये. इस बाबत एसएसपी मनोज कुमार ने भागलपुर जिले के सभी थानाध्यक्ष एवं ओपी अध्यक्ष को लेटर बीते दिन जारी कर दिया.

गौरतलब हो कि साल 2003 में जम्मू-कश्मीर प्रांत के श्रीनगर स्थित एसपीएस (श्री प्रताप सिंह) म्यूजियम से मुगल शासक औरगंजेब द्वारा लिखित पवित्र कुरान की चोरी हो गयी थी. कुरान के चोरी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने इस मामले की जांच की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच श्रीनगर को साैंप दी. इसके बाद एक्शन में आयी क्राइम ब्रांच टीम ने श्रीनगर स्थित राजबाग पुलिस स्टेशन में मुकदमा अपराध संख्या 106/2003 के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया था.

चोरी के मामले का पर्दाफाश नहीं हुआ तो इस मामले की जांच सीबीआइ को सौंपे जाने की मांग को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की गयी. जहां मामले पर सुनवाई करते हुए इसी साल 22 सितंबर को, उच्च न्यायालय ने सीबीआई की जांच के लिए मुगल सम्राट औरंगजेब द्वारा लिखित पवित्र कुरान की चोरी के मामले को सौंप दिया था और कहा था कि अपराध शाखा कश्मीर इस मामले को सुलझाने में नाकाम रही है. तभी से यह मामले की तहकीकात सीबीआइ की टीम कर रही है.

यह भी पढ़ें-
लालू बन गये हैं शुद्ध शाकाहारी, ज्योतिष के कहने पर किया ‘संकटमोचक’ उपाय

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन