Hajipur News: रिश्वत में 200 रुपये कम देने पर महिला समूह सदस्य के घर हमला

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News: रिश्वत में 200 रुपये कम देने पर महिला समूह सदस्य के घर हमला

Hajipur News: रिश्वत में 200 रुपये कम देने पर महिला समूह सदस्य के घर हमला, बेटे के सिर पर लोहे की रॉड से वार

विज्ञापन

Hajipur News:(दिलीप कुमार) वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में जीविका समूह से जुड़ी एक महिला के साथ मारपीट और हमला करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि रिश्वत की रकम में दो सौ रुपये कम देने को लेकर बदमाशों ने दुकान पर चढ़कर हमला कर दिया. इस दौरान महिला के बेटे के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पीड़िता का आरोप

घटना में जीविका समूह की अध्यक्ष विभा देवी, उनके पुत्र सनोज कुमार, पति रमेश साह समेत कई लोग घायल बताए गए हैं। पीड़िता का आरोप है कि बदमाशों ने दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान लोहे की रॉड से हमला कर सनोज कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया.

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़िता महिला ने महुआ थाना में लिखित आवेदन देकर सात लोगों को नामजद आरोपित बनाया है.

दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: दहेज की लोभी ने शादी के महज 9 महीने बाद विवाहिता की बेरहमी से पिटाई की, फिर जहर देकर हत्या

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन