पूर्व पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला, मारपीट व नकदी छीनने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
पूर्व पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला, मारपीट व नकदी छीनने का आरोप

Bhagalpur Crime News : भागलपुर के सुलतानगंज में पूर्व पंचायत समिति सदस्य पर कथित दबंगों ने हमला कर दिया. पीड़ित ने जान से मारने की कोशिश और नगदी छीनने का गंभीर आरोप लगाया है.

विज्ञापन

सुलतानगंज,भागलपुर से डबलू की रिपोर्ट : भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहरा गांव में सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुमन सम्राट उर्फ संतोष कुमार पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़ित ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट करने और नगदी छीनने का आरोप लगाते हुए थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

शाम में हुआ हमला

जानकारी के अनुसार घटना 17 मई की शाम करीब आठ बजे की बताई जा रही है. पीड़ित सुमन सम्राट उर्फ संतोष कुमार का आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया.

नशे में हमला करने का आरोप

थाना में दिए गए आवेदन में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि गौरव कुमार, राजा कुमार, राणा कुमार, गुलशन कुमार और उनके अन्य सहयोगियों ने नशे की हालत में उनके साथ मारपीट की. इस दौरान जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल करने की कोशिश की गई.

नकदी छीनने का भी आरोप

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि हमलावरों ने घटना के दौरान उनसे नकदी राशि भी छीन ली. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

थाने में दी लिखित शिकायत

पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने सुलतानगंज थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है और अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है. मामले को लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है.

पुलिस जुटी जांच में

सुलतानगंज थाना पुलिस का कहना है कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है तथा जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन