bhagalpur news. एकलव्य तीरंदाजी सेंटर के लिए चयन प्रतियोगिता में 100 प्रतिभागियों ने लिया भाग

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. एकलव्य तीरंदाजी सेंटर के लिए चयन प्रतियोगिता में 100 प्रतिभागियों ने लिया भाग

साहू उच्च विद्यालय साहू परबत्ता में संचालित एकलव्य तीरंदाजी सेंटर में नामांकन को लेकर गुरुवार को स्कूल मैदान पर गुरुवार को चयन प्रतियोगिता आयोजित किया गया.

विज्ञापन

साहू उच्च विद्यालय साहू परबत्ता में संचालित एकलव्य तीरंदाजी सेंटर में नामांकन को लेकर गुरुवार को स्कूल मैदान पर गुरुवार को चयन प्रतियोगिता आयोजित किया गया. इसमें करीब 90 बालक व 10 बालिका खिलाड़ी ने भाग लिया. जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार ने बताया कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नामांकन में छूट दी जायेगी. चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण केंद्र के पास के सरकारी विद्यालय में पठन-पाठन के लिए नामांकित किया जायेगा. खेल पदाधिकारी ने बताया की नामांकन के बाद हर तीन माह पर खिलाड़ियों की उपलब्धि की जांच की जायेगी. नामांकन को लेकर चयन प्रतियोगिता में 12 वर्ष से अधिकतम 14 वर्ष तक के आयु वर्ग के बालक -बालिका शामिल हुए. इसमें खिलाड़ियों की ऊंचाई मापी, वजन मापी, बैटरी टेस्ट, एवं खेल कौशल की जांच एवं फुटबॉल खेला कर खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया. उन्होंने ने बताया कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा दूरभाष या पत्राचार कर सूचित किया जायेगा.

चयनकर्ता के रूप में चंदन कुमार सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, जयप्रकाश, शुभम कुमार भगत, विनेश हेंब्रम एवं विद्यालय प्रधान क्रांति देवी, शारीरिक शिक्षा शिक्षक गोपाल कुमार, जयंतो राज, वरुण कुमार, विक्की कुमार, अंजू कुमारी, सुमिता थे. मौके पर पारस नाथ साहू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन