खेत देखकर लौट रहा था युवक, उफनते नाले ने छीन ली जिंदगी; पीछे छूट गए पत्नी और दो बच्चे

Updated:
विज्ञापन
युवक के शव के साथ परिजन

युवक के शव के साथ परिजन

वाल्मीकिनगर में खेत से लौट रहे 28 वर्षीय युवक की रोहुआ नाले की तेज धारा में बहने से मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

Valmikinagar News: भारत-नेपाल सीमा से सटे वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को मानसूनी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया. रोहुआ टोला निवासी 28 वर्षीय राजू बीन की उफनते रोहुआ नाला में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है.

खेत से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, राजू बीन गुरुवार दोपहर चकदहवा स्थित अपने खेत में बोई गई फसल देखने गए थे. लौटते समय रोहुआ टोला और चकदहवा के बीच बहने वाले रोहुआ नाला में बारिश के कारण पानी का बहाव अचानक तेज हो गया.

घर जल्दी पहुंचने की कोशिश में उन्होंने नाला पार करने का प्रयास किया, लेकिन तेज धारा में संतुलन बिगड़ने से वे पानी में बह गए.

चरवाहों ने मचाया शोर, ग्रामीणों ने शुरू की तलाश

घटना के समय आसपास मवेशी चरा रहे चरवाहों ने युवक को बहते देखा और शोर मचाया. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे.

काफी देर तक खोजबीन के बाद घटनास्थल से कुछ दूरी पर पानी में डूबा राजू बीन का शव बरामद किया गया.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

राजू बीन परिवार के बड़े पुत्र थे. उनके निधन से पत्नी शोभा देवी और दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.

हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया. परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो उठा.

बरसात में खतरनाक हो जाता है रोहुआ नाला

स्थानीय लोगों के अनुसार, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल से होकर बहने वाला रोहुआ नाला बरसात के मौसम में अक्सर उफान पर रहता है. तेज बहाव के कारण हर वर्ष लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ता है.

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

प्रभारी थानाध्यक्ष सरिता कुमारी ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन