नगर के लालबाजार से महिला का अपहरण

लालबाजार इलाके से एक महिला का अपहरण कतिपय तत्वों ने कर लिया है.
बेतिया . लालबाजार इलाके से एक महिला का अपहरण कतिपय तत्वों ने कर लिया है. मामले में नगर के ही दरगाह निवासी निखत प्रवीण को नामजद किया गया है. नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच दारोगा खुशबू कुमारी को सौंपा गया है. अपहृता के पति ने बताया है कि उसकी पत्नी 17 मार्च को दोपहर अपने दोस्त निखत प्रवीण घर गयी थी, लेकिन देर शाम तक वह नही लौटी तो उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर फोन बंद मिला. जब निखत प्रवीण से बातचीत की गयी तो गोल मटोल जबाब दिया. उसके घर पर जाकर पूछताछ की गयी तो उसने साफ इनकार दिया कि उनकी पत्नी उसके घर नही आयी है. आसपास के लोगो से पूछताछ पर बताया कि उनकी पत्नी उक्त तिथि को गयी थी. उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जतायी है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन आंरभ कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




