हाजीपुर को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं पश्चिम चंपारण की टीम

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 25 Jun 2025 6:16 PM

विज्ञापन

बेगूसराय के बरौनी स्थित यमुना भगत स्टेडियम में चल रही 72वां मोइनउल हक बिहार राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता में पश्चिम चम्पारण जिला फुटबॉल की टीम करो या मरो वाले मुकाबले में पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर को 2-0 से हरा कर पश्चिमी चंपारण की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश की है.

विज्ञापन

बेतिया. बेगूसराय के बरौनी स्थित यमुना भगत स्टेडियम में चल रही 72वां मोइनउल हक बिहार राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता में पश्चिम चम्पारण जिला फुटबॉल की टीम करो या मरो वाले मुकाबले में पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर को 2-0 से हरा कर पश्चिमी चंपारण की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश की है. सेमीफाइनल में गुरुवार को सुबह 7:00 बजे पटना जिले की टीम से मुकाबला होगा. 72 वर्ष के इतिहास में पहली बार पश्चिमी चम्पारण की टीम सेमीफाइनल में पहुंची है. पश्चिमी चम्पारण जिला फुटबॉल संघ के सभी सदस्य पश्चिमी चम्पारण जिला फुटबॉल अंतर्गत सभी पंजीकृत क्लब एवं सभी फुटबॉल खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है. इस अवसर पर सचिव डॉ आई हक ने कहा कि पश्चिमी चम्पारण के सभी खिलाड़ी अपने ही जिले के हैं. ग्रासरूट लेवल पर किये गये कार्य का परिणाम सामने आया है. वही कार्यालय सचिव इकबाल सबा ने खिलाड़ियों सहित टीम कोच श्याम चौधरी और मैनेजर नासिर हुसैन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एकजुटता का परिणाम है. अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने टीम के जीतने पर बधाई दी है. बधाई देने वालों में उपेंद्र किशोर उर्फ मोहन प्रसाद, सुनील वर्मा ,जवाहर प्रसाद, घनश्याम शर्मा, कोतैबा कैसर, महेंद्र विजय, लालबाबू रावत, मोहम्मद शहाबुद्दीन, रमेश कुमार, अभिजीत बनर्जी, अनिल झा, सुनील कुमार गुप्ता, राजेश राम, निर्णायक सुमित पांडे, सुनील कुमार ने बधाई और अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन