ePaper

बिहार में मगरमच्छ ने किसान को किया लहूलुहान, नाले से निकलकर पैर को चबा लिया

Updated at : 25 Jun 2025 11:20 AM (IST)
विज्ञापन
bihar magarmacch news

bihar magarmacch news

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एक किसान को मगरमच्छ ने लहूलुहान कर दिया. नाले से निकलकर किसान के पैर को चबा लिया. किसान ने किसी तरह अपनी जान बचा ली. किसान बुरी तरह जख्मी है.

विज्ञापन

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत वीटीआर क्षेत्र से बरसात के दिनों में जंगली जीव जंतु अपने सुरक्षित स्थान को लेकर इधर उधर उच्चे स्थल के लिए कूच कर रहे हैं ताकि वह सुरक्षित अवसान कर सकें. इसी क्रम में बुधवार की सुबह एक मगरमच्छ ने 38 वर्षीय किसान को हरहा नाला से निकल कर हमला बोल दिया और किसान के बाएं पैर को बुरी तरह जख्मी कर लहुलुहान कर दिया है.

खेत में मगरमच्छ ने किसान को बनाया शिकार

जानकारी के अनुसार घटना नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महीपुर भतौड़ा पंचायत के कुंभिया बिशुनपुरवा हरहा नाला की है जहां स्थानीय बिशुनपुरवा गांव निवासी श्यामसुंदर राम के 38 वर्षीय पुत्र उमेश राम सुबह गांव के सरेह स्थित अपने खेत में लगे फसलों को देखने गया था. उन्हें शौच महसूस होने पर वह हरहा नाला पहुंचा ही था कि पहले से घात लगाए बैठा विशालकाय मगरमच्छ ने हमला बोल दिया.

ALSO READ: Bihar News: रोहतास में पत्नी की हत्या करके पति ने खुद को भी मारी गोली, नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर

काल जबड़े से खुद को बाहर खींचकर लाया

मगरमच्छ ने किसान के बाएं पैर को दबोच लिया और पानी में किसान को खींचने लगा. किसान शोर गुल करते हुए अपने विवेक से काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ से खुद को बचाकर भाग निकला. आस-पास के खेतों में पहुंचे किसानों ने लहुलुहान स्थिति में किसान को देखा तो उसके परिजनों को सूचना देते हुए इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया.

पैर में एक फीट तक मांस को काटा

अस्पताल में चिकित्सक डॉ. विनय कुमार ने घायल किसान का प्राथमिक उपचार किया और पैर में गम्भीर रूप से जख्म को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया. चिकित्सक ने बताया कि मगरमच्छ ने किसान के पैर से करीब एक फीट तक मांस को पूरी तरह काट दिया. जिसे बेहतर इलाज की जरूरत है. घायल किसान की मां बियाफी देवी व पड़ोस के विजय कुमार ,विश्वजीत चौधरी ,नारद कुमार आदि ने बताया कि उमेश अपने खेत में लगे धान बिजड़ा व गन्ना फसलों को देखने गया था कि अचानक हरहा नाला से निकल मगरमच्छ ने हमला बोल बुरी तरह जख्मी कर दिया है.

(बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट)

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन