मानसून से पहले गंडक तटबंध पर अलर्ट, मुख्य अभियंता ने संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार ने मानसून के मद्देनजर गंडक नदी के चंद्रपुर स्थित पीपीटी तटबंध और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया. उन्होंने सुरक्षा कार्यों की समीक्षा की और तत्काल आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

Bettiah News: मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार ने अभियंताओं की टीम के साथ चंद्रपुर स्थित पीपीटी तटबंध और गंडक नदी का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान तटबंध की स्थिति, नदी के रुख और संवेदनशील स्थलों पर किए गए सुरक्षा कार्यों की समीक्षा की गई.

विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने जहां जरूरत हो, वहां तटबंध की सुरक्षा के लिए तत्काल आवश्यक कार्य शुरू करने का निर्देश दिया.

चंद्रपुर से भितहा कैंप तक किया निरीक्षण

मुख्य अभियंता ने बाढ़ विशेषज्ञ अब्दुल हमीद और अधीक्षण अभियंता धनंजय कुमार के नेतृत्व में अभियंताओं की टीम के साथ चंद्रपुर के 33 किलोमीटर क्षेत्र से भितहा कैंप तक तटबंध और गंडक नदी का बारीकी से निरीक्षण किया.

इस दौरान तटबंध के सभी संवेदनशील स्थलों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और नदी की स्थिति का आकलन किया गया.

स्टर्ड, नोज और बैक रोलिंग की भी हुई समीक्षा

निरीक्षण के दौरान तटबंध और नदी के बीच बनाए गए सभी स्टर्ड और नोज की भी जांच की गई. अधिकारियों ने इनकी स्थिति संतोषजनक बताई.

इसके बाद टीम ने चंद्रपुर स्थित सिंचाई विभाग कैंप के पास नदी में हो रही बैक रोलिंग का निरीक्षण किया. मुख्य अभियंता ने अभियंताओं को निर्देश दिया कि जहां आवश्यकता हो, वहां तटबंध की सुरक्षा के लिए हाथी पांव लगाकर सुरक्षा कार्य तत्काल कराया जाए.

मानसून को लेकर विभाग अलर्ट

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल गंडक नदी का जलस्तर सामान्य है, लेकिन कुछ स्थानों पर बैक रोलिंग की स्थिति बनी हुई है. इसे देखते हुए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है.

मुख्य अभियंता ने तटबंध पर कैंप कर रहे अभियंताओं को 24 घंटे निगरानी, संवेदनशील स्थलों पर विशेष नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता विजय कुमार पाल, एसडीओ उमेश कुमार, इंद्रदेव सिंह, जीवन प्रकाश, अजय कुमार सिंह, चंदन कुमार, सुबोध कुमार, रविकांत, शिवनारायण मंडल सहित सिंचाई विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन