बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 वारंटी समेत 61 अभियुक्त गिरफ्तार
अभियुक्त को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
बेतिया पुलिस का बड़ा एक्शन: 46 वारंटी, 12 शराब तस्करों सहित 61 अभियुक्त गिरफ्तार. 156 लीटर से अधिक शराब जब्त हुई. जानिए पूरी खबर.
बेतिया पुलिस एक्शन: पश्चिम चंपारण जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने सोमवार को विशेष अभियान चलाकर अलग-अलग मामलों में 61 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों में 46 वारंटी और उत्पाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार किए गए 12 अभियुक्त शामिल हैं. पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
41 अजमानतीय वारंट का हुआ निष्पादन
पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 61 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. अभियान के दौरान अजमानतीय वारंट से जुड़े 41 मामलों का भी निष्पादन किया गया.
उन्होंने बताया कि फरार आरोपितों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए जिले में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस का फोकस लंबित वारंटों के निष्पादन के साथ विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी पर है.
156 लीटर से अधिक शराब जब्त
पुलिस की ओर से पिछले 24 घंटे में चलाए गए अभियान के दौरान शराब के खिलाफ भी कार्रवाई की गयी. इस दौरान कुल 156 लीटर 500 मिलीलीटर शराब जब्त की गयी.
उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि शराब की तस्करी और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जांच और कार्रवाई जारी है.
यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी कार्रवाई
इधर, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी पुलिस ने अभियान चलाया. विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से कुल 93 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया.
पुलिस के अनुसार जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा. साथ ही शराब के अवैध कारोबार और यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढे़ं:
दरभंगा के गंगधारेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से त्रिशूल स्थापित, सुख-शांति की कामना
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए