रामनगर थाना परिसर में युवक ने खुद को किया घायल, गले पर वार के बाद जीएमसीएच रेफर

Updated:
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत युवक | Prabhat Khabar Network

अस्पताल में इलाजरत युवक

रामनागर थाना परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने थाने लाए जाने के बाद खुद पर जानलेवा हमला कर लिया. परिजन उसे मारपीट के आरोप में लाए थे, लेकिन युवक ने अचानक अपने गले पर नुकीली वस्तु से वार कर लिया.

विज्ञापन

Bettiah News: पश्चिम चंपारण के रामनगर थाना परिसर में गुरुवार को एक युवक ने कथित तौर पर किसी नुकीली वस्तु से अपने गले पर वार कर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया. युवक को परिजनों से मारपीट के आरोप में पुलिस थाना लाई थी. घटना के बाद पुलिस ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामनगर पहुंचाया.

प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया.

परिजनों से मारपीट की सूचना पर पुलिस लाई थी थाना

परिजनों के अनुसार, गोला बाजार हरिजन बस्ती निवासी 20 वर्षीय युवक, जो बलदेव राम का पुत्र है, नशे की हालत में पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट कर रहा था.

सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस शाम करीब तीन बजे युवक को रामनगर थाना लेकर पहुंची.

थाना परिसर में अचानक कर लिया गले पर वार

परिजनों का कहना है कि थाना में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों के बीच युवक ने अचानक किसी नुकीली वस्तु से अपने गले पर वार कर लिया.

घटना के बाद वह लहूलुहान हो गया. पुलिस ने तत्काल उसे इलाज के लिए रामनगर सीएचसी पहुंचाया.

डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए किया रेफर

सीएचसी में मौजूद डॉ. सुजीत कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि युवक के गले की नस आंशिक रूप से कट गई है.

बेहतर इलाज के लिए उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच), बेतिया रेफर कर दिया गया है.

फिलहाल युवक का इलाज जारी है. घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन