बगहा-लौरिया एनएच पर बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल, चालक मौके से फरार

घटनास्थल पर उमड़ी भीड़
बगहा-लौरिया मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए. दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजा है और फरार बस चालक की तलाश जारी है.
Bagaha News: बगहा-लौरिया मुख्य मार्ग एनएच-727 पर बहुअरवा गांव के पास गुरुवार शाम तेज रफ्तार बस ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए. दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का लेगार्ड पूरी तरह मुड़ गया और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
घर जाने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, एक यात्री बस बगहा से लौरिया की ओर जा रही थी. इसी दौरान बथवरिया मोड़ के पास बाइक चालक अपने घर जाने के लिए मुड़ रहा था.
तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.
दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया
हादसे में बथवरिया गांव निवासी स्वर्गीय लालू यादव के 32 वर्षीय पुत्र वीरेन्द्र यादव और बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही चौतरवा थाना के एसआई सह विधि-व्यवस्था प्रभारी संजय कुमार गौड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, बगहा भेजा.
बस और बाइक जब्त, चालक की तलाश जारी
दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया.
पुलिस ने बस और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करा दिया है. पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार बस चालक की तलाश जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










