डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर संस्कार किड्स प्ले स्कूल में श्रद्धांजलि, हुआ पौधरोपण

कार्यक्रम में भाग लेते निदेशक एवं अन्य | Prabhat Khabar Network
संस्कार किड्स प्ले स्कूल में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई. इस अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया.
Bettiah News: पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर संस्कार किड्स प्ले स्कूल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और देश के प्रति योगदान को याद किया.
पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया. इस मौके पर विद्यालय परिवार ने डॉ. कलाम की स्मृति में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया.
'मिसाइल मैन' के योगदान को किया याद
विद्यालय के निदेशक रियाजुद्दीन अहमद ने कहा कि पेड़-पौधे लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है. उन्होंने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने डीआरडीओ और इसरो में चार दशकों तक कार्य करते हुए भारत के अंतरिक्ष एवं मिसाइल कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. बैलिस्टिक मिसाइल और प्रक्षेपण यान तकनीक के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान के कारण उन्हें 'मिसाइल मैन' के नाम से जाना जाता है.
विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने की दी प्रेरणा
रियाजुद्दीन अहमद ने कहा कि राष्ट्रपति पद पर रहते हुए भी डॉ. कलाम ने शिक्षा, विज्ञान और युवा सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी. उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी.
कार्यक्रम में डॉ. शमा सबरीन, आफरीन परवीन, शगुफ्ता परवीन, प्रियंका कुमारी, अमलीका बरनवाल, ममता कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: डीएम तरनजोत सिंह आज करेंगे जिला टास्क फोर्स की बैठक, जनता दरबार समेत कई कार्यक्रम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवध किशोर तिवारी
अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










