कारगिल विजय दिवस पर तीन पूर्व सैनिक सम्मानित, अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

कारगिल दिवस पर मुख्य अतिथि व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बगहा के पूर्व सैनिक संघ ने एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया. इस दौरान कारगिल युद्ध के नायकों को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और तीन वीर सैनिकों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

Bagaha News: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पश्चिम चंपारण के बगहा में पूर्व सैनिक संघ की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. नगर के सोसाइटी भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. साथ ही कारगिल युद्ध में अपनी वीरता का परिचय देने वाले बगहा के तीन पूर्व सैनिकों को शॉल और सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की हुई शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष रमेश प्रसाद फौजी, सचिव कौशल यादव और नगर सभापति रश्मि रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया.

तीन कारगिल योद्धाओं का हुआ सम्मान

समारोह में कारगिल युद्ध में शामिल हवलदार मन्ना सिंह, नायक अनिल सिंह और नायक संतोष सिंह को शॉल ओढ़ाकर और सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया. वक्ताओं ने कहा कि इन वीर सैनिकों का साहस, पराक्रम और राष्ट्र के प्रति समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. देश उनके योगदान और सेवा को हमेशा याद रखेगा.

राष्ट्रभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ समारोह

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग शामिल हुए. सभी ने कारगिल के अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की रक्षा में उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया.

इस मौके पर पटखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत, नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, महावीर अग्रवाल, राजीव कुमार सिंह, कौशल यादव, रंजीत उरांव, राम प्रसाद शर्मा, अनिमेष गुप्ता, अनिरुद्ध कुशवाहा, अरविंद कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे. पूरा कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति और वीर सैनिकों के सम्मान के भाव के साथ संपन्न हुआ.

यह भी पढ़ें: भारत-नेपाल सीमा विवाद पर सीमा जागरण मंच की बैठक, सीमावर्ती गांवों की सुविधाओं का मुद्दा उठाने का निर्णय


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन