बेतिया में एसएसपी का औचक निरीक्षण, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
बेतिया में एसएसपी का औचक निरीक्षण, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Traffic Management: बेतिया में यातायात और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसएसपी कुमार गौतम ने चौक-चौराहों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने पुलिसकर्मियों को जाम से मुक्ति दिलाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है.

विज्ञापन

Traffic Management: बेतिया के वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने शुक्रवार को बेतिया शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था और विधि-व्यवस्था का जायजा लेते हुए सुरक्षा संबंधी इंतजामों की गहन समीक्षा की. पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक संचालन को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें… मुजफ्फरपुर से लूटी गई बाइक मोतिहारी में बरामद, अपराधियों की तलाश तेज

दुकानदारों और स्थानीय लोगों से लिया फीडबैक

निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों से भी बातचीत की. उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक सुचारु बनाने के लिए नागरिकों से सीधे सुझाव प्राप्त किए. इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे ड्यूटी स्थल पर समय से तैनात रहें और आम जनता के साथ विनम्र व्यवहार बनाए रखें.

यह भी पढ़ें… “समय आ गेलऊ ह… सोना बेच के लोहा खरीदे के”, हथियार के साथ रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार

जाम रोकने और सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर

एसएसपी कुमार गौतम ने स्पष्ट किया कि शहर के व्यस्त इलाकों में जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस पूरी सतर्कता बरतेगी. उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग और नो-पार्किंग नियमों का सख्ती से पालन कराने की बात कही. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें… सांवले रंग के कारण 10 बार टूटा रिश्ता, 11वीं बार में युवती ने फांसी लगा की आत्महत्या

विज्ञापन
अवध किशोर तिवारी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन