bhagalpur news. टीएमबीयू जल्द जारी कर सकता है गेस्ट शिक्षकों का रिजल्ट

Updated at : 28 Apr 2025 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. टीएमबीयू जल्द जारी कर सकता है गेस्ट शिक्षकों का रिजल्ट

टीएमबीयू में विभिन्न विषयों में 148 सीटों पर गेस्ट शिक्षकों की नियुक्त को लेकर रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है

विज्ञापन

भागलपुर टीएमबीयू में विभिन्न विषयों में 148 सीटों पर गेस्ट शिक्षकों की नियुक्त को लेकर रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है. रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे ने कहा कि रिजल्ट संबंधित सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. एक से दो दिन में रिजल्ट प्रकाशित कर कर दी जायेगी. कहा कि सरकार के नियमानुसार रिजल्ट में आरक्षण रोस्टर का पूरी तरह पालन किया गया है. बताया कि बचे शिक्षकों के प्रमोशन को लेकर प्रक्रिया चल रही है. इस दिशा में कार्य काफी आगे बढ़ा है. विवि प्रशासन प्रयासरत है कि बचे शिक्षकों को प्रमोशन जल्द दिया जा सके. कुलपति की देखरेख में प्रमोशन संबंधित कार्य प्रोसेस में है. बताया कि प्रमोशन से संबंधित कुछ गोपनीय प्रक्रिया होती है. इसके तहत प्रक्रिया जारी है. बता दें कि विवि में सात, आठ व नौ अप्रैल को गेस्ट शिक्षक अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ है. इतिहास विषय सहित कुछ अन्य विषयों में देर रात तक अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया था. मामले को लेकर रजिस्ट्रार ने कहा था कि दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है. अब कार्यों को तेजी से निष्पादित किया जायेगा. इसमें गेस्ट शिक्षकों का रिजल्ट, शिक्षकों व कर्मचारियों का प्रमोशन सहित कई योजनाओं पर काम चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन