गन्ने के खेत में घुसा बाघ, मजदूर और चरवाहे भागे, गांवों में दहशत का माहौल

Updated:
विज्ञापन
पलिया में  मिले पगमार्क  | Prabhat Khabar Network

पलिया में मिले पगमार्क

रामनगर के रिहायशी इलाकों के आसपास घूम रहे बाघ की मौजूदगी पलिया गांव के समीप दर्ज की गई है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. वन विभाग की टीम लगातार बाघ की गतिविधियों पर नजर रख रही है और सतर्क रहने की अपील कर रही है.

विज्ञापन

Ramnagar Tiger Movement: रामनगर के रिहायशी इलाकों के आसपास घूम रहे बाघ की मौजूदगी गुरुवार को पलिया गांव के समीप भी दर्ज की गई. वन विभाग की लगातार निगरानी के बावजूद बाघ अब तक जंगल की ओर वापस नहीं लौटा है. वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है.

वन विभाग की टीम बाघ की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है.

ट्रैकिंग के दौरान मिले बाघ के पगमार्क

गुरुवार सुबह ट्रैकिंग के दौरान रघिया वन क्षेत्र के वनकर्मियों को भावल पंचायत के पलिया सरेह में बाघ के पगमार्क मिले.

वन विभाग के रेंजर ने बताया कि पगमार्क के आधार पर बाघ की गतिविधि पलिया सरेह के आसपास होने की पुष्टि हुई है. इसके बाद उसके रामनगर के नजदीक पहुंचने की भी सूचना मिली.

गन्ने के खेत में घुसा, मजदूरों में मचा डर

बाघ की मौजूदगी की खबर फैलते ही सरेह में गन्ना छील रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई.

वहीं, बकरी चरा रहे चरवाहे भी सूचना मिलते ही अपने पशुओं के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर लौट गए. बताया गया कि बाघ गन्ने के खेत में घुस गया, जिसके कारण उसकी आगे की गतिविधि और दिशा का पता नहीं चल सका.

वन विभाग की टीम लगातार कर रही निगरानी

बाघ की लगातार बदलती लोकेशन को देखते हुए पलिया गांव समेत आसपास के क्षेत्रों के लोग सतर्क हैं.

वन विभाग की टीम अलर्ट मोड में लगातार ट्रैकिंग कर रही है और बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. साथ ही ग्रामीणों से भी सतर्क रहने और जंगल या घने खेतों की ओर अकेले नहीं जाने की अपील की जा रही है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन