बेतिया में राजस्व वसूली तेज करने का निर्देश, हर अधिकारी हर महीने 50 नीलाम पत्र वादों का करें निष्पादन

Updated:
विज्ञापन
बैठक में निर्देश देते आयुक्त  | Prabhat Khabar Network

बैठक में निर्देश देते आयुक्त

तिरहुत प्रमंडल आयुक्त ने नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। अधिकारियों को हर माह 50 मामलों को निपटाने और राजस्व वसूली बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया है।

विज्ञापन

Bettiah News: बेतिया में लंबित नीलाम पत्र वादों के जल्द निष्पादन और राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने अधिकारियों को मिशन मोड में काम करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक नीलाम पत्र पदाधिकारी सप्ताह में कम से कम तीन दिन नियमित रूप से कोर्ट करें और हर माह न्यूनतम 50 मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करें.

समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में आयुक्त ने लंबित मामलों के निस्तारण में हो रही देरी पर नाराजगी भी जताई.

पुराने और बड़े बकायेदारों को दें प्राथमिकता

बैठक के दौरान आयुक्त ने निर्देश दिया कि बड़े और पुराने बकायेदारों से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए. उन्होंने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर राजस्व वसूली की प्रक्रिया तेज करने पर जोर दिया.

उन्होंने कहा कि लंबित मामलों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी.

वारंट के निष्पादन में पुलिस का सहयोग लेने के निर्देश

आयुक्त ने लंबित वारंटों के त्वरित निष्पादन के लिए पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया. उन्होंने नीलाम पत्र शाखा और पुलिस अधिकारियों के बीच संयुक्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.

साथ ही कोर्ट फी, तलवाना राशि, बॉडी वारंट के अनुपालन और वारंटों के निष्पादन की नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए.

डीएम ने समयबद्ध कार्रवाई का दिया भरोसा

जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने बैठक में भरोसा दिलाया कि आयुक्त के सभी निर्देशों का समयबद्ध तरीके से पालन कराया जाएगा.

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राजस्व वसूली की प्रगति की नियमित समीक्षा करने और लंबित नीलाम पत्र वादों के शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

ये अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.


विज्ञापन
अवध किशोर तिवारी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन