स्वच्छता कर्मी की पत्नी की संदिग्ध स्थिति में मौत

Updated at : 06 Mar 2025 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता कर्मी की पत्नी की संदिग्ध स्थिति में मौत

नौतन थाना क्षेत्र के वरदाहा पंचायत के मडुआहा में गुरुवार की दोपहर दुलारी देवी पति राजेश राम उम्र 32 वर्ष की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है.

विज्ञापन

जगदीशपुर . नौतन थाना क्षेत्र के वरदाहा पंचायत के मडुआहा में गुरुवार की दोपहर दुलारी देवी पति राजेश राम उम्र 32 वर्ष की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है. इस घटना की सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे दारोगा सर्वेश कुमार, सौरभ कुमार, नन्हे लाल पासवान, दिनेश चौधरी, विवेक कुमार ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेजा दिया तथा परिवार के हर सदस्यों से बारी बारी पूछताछ की. साथ ही घटना के हर पहलू पर बारीकी से जांच पड़ताल में जुट गयी है. ग्रामीण के अनुसार दुलारी देवी राजेश राम की दूसरी पत्नी थी. दाम्पत्य जीवन से दो बच्चे हैं. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मडुआहा पहुंचकर पुलिस शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया. पदाधिकारी ने बताया कि अभी मृतका के परिजनों के द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है. फिलहाल पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुटी है. महिला की मौत कैसे हुई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन