ePaper

राज्य कर आइबी की टीम ने दो प्रतिष्ठानों पर की छापेमारी

Updated at : 04 Oct 2024 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य कर आइबी की टीम ने दो प्रतिष्ठानों पर की छापेमारी

राज्य कर विभाग के इंटेलिजेंस ब्यूरो पटना की टीम के साथ बेतिया और मोतिहारी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जिले के लाल सरैया स्थित सिल्का इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड और पिपरा स्थित स्टील ट्रेडर्स पर एक साथ छापामारी की.

विज्ञापन

बेतिया. राज्य कर विभाग के इंटेलिजेंस ब्यूरो पटना की टीम के साथ बेतिया और मोतिहारी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जिले के लाल सरैया स्थित सिल्का इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड और पिपरा स्थित स्टील ट्रेडर्स पर एक साथ छापामारी की. छापेमारी में दो दर्जन से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे. ब्यूरो के अधिकारी इन दोनों प्रतिष्ठानों के कागजातों की कुंडली देर रात तक खगालने में जुटे रहे. विभागीय अधिकारी आईटीसी, अंडर विलिंग के साथ-साथ आवश्यक कागजातों के रिपोर्ट तैयार करने में जुटे थे. बताते है कि विभाग को करोड़ रूपए राजस्व की हेरा फेरी की संभावना है. जांच के बाद ही इस पर से पर्दा उठ सकता है. राज्य कर संयुक्त आयुक्त दिनेश कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि की है. छापेमारी की कार्रवाई से बिल ट्रेडिंग के खेल में शामिल कारोबारियों और बिचौलियों में हड़कंप मच गया. विदित हो कि विगत एक साल के दौरान जिले में आधा दर्जन जगहों पर आईबी की टीम ने छापेमारी की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन