अपराध की योजना बनाते हथियार सहित छह गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jun 2024 10:32 PM
आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे छह युवकों को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
बेतिया . एसडीपीओ सदर विवेक दीप के नेतृत्व में शनिवार को किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे छह युवकों को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि कतिपय संदिग्ध युवक हरिवाटिका शिव मंदिर के समीप एकत्र हुए हैं और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है. सूचना के आधार पर तत्काल मुफस्सिल थानाध्यक्ष को इसकी जानकारी देते हुए आवश्यक निर्देश दिया गया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने अपने सहयोगी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के साथ शिवमंदिर के समीप घेराबंदी की. इधर से स्वयं एसडीपीओ भी पहुंचे. पुलिस टीम को देखकर भागने की फिराक में युवक पड़ गये तो पुलिस ने खदेड़कर छह को अपने कब्जे में कर लिया. जब इनकी तलाशी ली गयी तो इनके पास से एक लोडेड देशी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, 7.65 एमएम व 315 बोर के तीन कारतूस, एक खाली मैगजीन व एक पल्सर तथा एक बुलेट बाइक जब्त किया गया है. एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि गिरफ्तार युवकों में बानुछापर झा टोला के हिमांशु कुमार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोड़वा टोला के आनंद कुमार, नगर थाना क्षेत्र के नाजनीन चौक वार्ड 19 के मो. साहेब जान उर्फ सिटु, बसवरिया पीपल चौक के कन्हैया कुमार, इंदिरा चौक के मोहम्मद मोजाहिद आलम व बानुछापर अहिर टोली के कोली मुखिया उर्फ भोली शामिल हैं. छापेमारी टीम में एसडीपीओ व थानाध्यक्ष के अलावे में मुफस्सिल थाना के दारोगा राजीव कुमार शर्मा, दुर्गेश कुमार प्रशिक्षु दारोगा नीतीश कुमार मौर्य, अनु कुमारी व थाने के रिजर्ब गार्ड शामिल रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










