पिड़ारी से हुए 2.45 लाख की चोरी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद

Updated:
विज्ञापन

मैनाटांड़ के पिड़ारी गांव में कोल्ड ड्रिंक एजेंसी से हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश किया। आरोपी को गिरफ्तार कर 1.52 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है।

विज्ञापन

मैनाटांड़: इनरवा थाना क्षेत्र के पिड़ारी गांव स्थित मां भवानी कोल्ड ड्रिंक एजेंसी में 7 जुलाई की रात हुई 2 लाख 45 हजार की चोरी का इनरवा पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पोखर में फेंकी गई 1 लाख 52 हजार 222 रुपये की नकदी भी बरामद कर ली गई. इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना के बाद एजेंसी के प्रोपराइटर राजन कुमार ने थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई थी. जांच के दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, जिसमें आरोपी की पूरी करतूत स्पष्ट रूप से कैद मिली. फुटेज के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिड़ारी गांव निवासी महंथ राय के 18 वर्षीय पुत्र बिरजू कुमार को पिड़ारी बाजार से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार करते हुए बताया कि उसने चोरी की रकम का एक हिस्सा पिड़ारी गांव स्थित दुर्गा मंदिर के समीप पोखर में फेंक दिया था. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 1,52,222 बरामद कर लिए. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी चोरी के बाद बाहर भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे दबोच लिया. आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं, पुलिस शेष राशि की बरामदगी और मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन