भोजपुरी गाने पर तमंचा लहराते युवक का रील वायरल, जांच में जुटी पुलिस
हथियार लहराते यूवक | Prabhat Khabar Network
चनपटिया में भोजपुरी गाने पर तमंचा लहराते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
चनपटिया. इन दिनों पिस्टल, राइफल, देसी कट्टा, गोली आदि हथियारों के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का ट्रेंड बढ़ रहा है. कई युवाओं के फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रोफाइल पिक्चर में भी हथियारों के साथ तस्वीरें देखी जा सकती हैं. ऐसा लगता है कि पुलिस और कानून का भय इन युवाओं के मन में जरा भी नहीं है. चनपटिया थाना क्षेत्र में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां भोजपुरी गाने पर तमंचे के साथ रील बनाकर एक युवक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड किया है. युवक का तमंचा लहराते हुए यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि वायरल वीडियो में दिख रहा तमंचा असली है या नकली, इसकी पुष्टि पुलिस फिलहाल नहीं कर सकी है. वहीं प्रभात खबर भी वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. वीडियो में दिख रहा युवक चनपटिया थाना क्षेत्र के पुरैना गांव का बताया जा रहा है. वीडियो में वह भोजपुरी गाने के साथ हाथ में तमंचा लहराते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार को मामला संज्ञान में आया है. इसकी जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए