ट्रैक्टर पलटने से युवक की दर्दनाक मौत,बुझा परिवार का इकलौता सहारा

Author Israel ansari|Edited by Ranjeet
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

बगहा के जमुनिया गांव में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिवार का इकलौता सहारा छिन जाने से गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन

चौतरवा.थाना क्षेत्र के सलाहा बरिअरवा पंचायत अंतर्गत जमुनिया गांव में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलट जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई.हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पहचान बगहा थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी स्वर्गीय सत्यनारायण महतो के लगभग 22 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार के रूप में हुई है.जानकारी के अनुसार कृष्णा कुमार बचपन से अपने ननिहाल जमुनिया गांव में रह रहा था.उसके पिता का निधन कई वर्ष पहले हो जाने के कारण वह अपने मामा के घर ही रहता था और खेती-बारी सहित अन्य कार्यों में हाथ बंटाकर परिवार का सहारा बना हुआ था.बताया जाता है कि सोमवार की रात वह ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था.इसी दौरान खेत के ऊंचे हिस्से पर ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर पलट गया.ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.ग्रामीणों ने बताया कि कृष्णा परिवार का इकलौता पुत्र था.उसके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.परिवार में अब केवल उसकी छोटी बहन बची है.घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल,बगहा भेज दिया.प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा मामले की जांच की जा रही है.पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन