ePaper

पुलिस ने मामलों में 48 वारंटों का निबटारा के साथ कांड में छह गिरफ्तार

Updated at : 29 May 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने मामलों में 48 वारंटों का निबटारा के साथ कांड में छह गिरफ्तार

पुलिस जिला में पुलिसिंग व्यवस्था दुरुस्त रखते हुए शांति व्यवस्था कायम रहें. जिसको लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है.

विज्ञापन

बगहा. पुलिस जिला में पुलिसिंग व्यवस्था दुरुस्त रखते हुए शांति व्यवस्था कायम रहें. जिसको लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है.साथ ही कांडों का समय से निष्पादन, फरारी की कुर्की व गिरफ्तारी किया जा सके. जिसको लेकर एसपी सुशांत कुमार सरोज द्वारा लगातार मॉनिटरिंग किया जा रहा है और विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस ने विभिन्न कांडों में छह अभियुक्तों की गिरफ्तारी किया है. वहीं दूसरी ओर पुलिस ने कुल 48 वारंटों का निष्पादन किया है.अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी के दिशानिर्देश में चलाए जा रहें. सघन वाहन जांच अभियान में यातायात समेत विभिन्न थाना की पुलिस ने 81 हजार पांच सौ रुपए का जुर्माना कुल 482 वाहनों के जांच के उपरांत लगाया गया है. वहीं एसपी ने बताया कि थाना क्षेत्रों में विधि व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल बनी रहें. जिसको लेकर थाना क्षेत्र में आने जाने वाले प्रत्येक नागरिकों वाहन चालकों व गैर सामाजिक गतिविधियों के रोकथाम के लिए जिले में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही कांड में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. शराब कारोबारी व शराबियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस निरंतर अभियान चला रही है.जिस दौरान पांच शराबी व तस्करों को गिरफ्तार किया है.साथ ही उन्होंने कहा कि सीमावर्ती उत्तर प्रदेश व नेपाल सीमा से सटे थानाध्यक्षों व पुलिस पदाधिकारियों व सख्त निर्देश दिया गया है कि अपने अपने सीमा क्षेत्रों में पैनी नजर बनाए रखें. ताकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति के साथ शराब तस्करी पर पूर्णत: अंकुश लगाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन