स्कूलों की औचक जांच में लाखों का घपला उजागर

डीपीओ श्री गौरव ने बताया कि इसी प्रकार विशेष टीम गठित कर नौतन अंचल के कुल 19 स्कूलों की जांच बीते 13 फरवरी को कराई गई.
बेतिया . प्रधानमंत्री पोषण योजना बड़े पैमाने पर धांधली और भ्रष्टाचार उजागर हुआ है. योजना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुणाल गौरव ने बताया कि उक्त प्रखंडों के सरकारी स्कूलों में संचालित मध्यान भोजन योजना के संचालन में बड़े पैमाने धांधली और भ्रष्टाचार पकड़े जाने पर कार्रवाई की गई है. डीपीओ श्री गौरव ने बताया कि योगापट्टी में 8 और 10 फरवरी को विशेष टीम गठित कर के कुल 35 सरकारी स्कूलों की जांच कराई गई. जिसमें बड़े पैमाने पर धांधली और हेराफेरी की कारगुज़ारी उजागर हुई. जिसको लेकर संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ योगापट्टी में योजना के तत्कालीन साधनसेवी रतीश चंद्र तिवारी को भी इस स्थिति के लिए जिम्मेदार और दोषी पाकर चयन मुक्ति की कार्रवाई के स्पष्टीकरण की मांग की गई है. डीपीओ श्री गौरव ने बताया कि इसी प्रकार विशेष टीम गठित कर नौतन अंचल के कुल 19 स्कूलों की जांच बीते 13 फरवरी को कराई गई. वहां भी बड़े पैमाने धांधली,मनमानी और भ्रष्टाचार को लेकर तत्कालीन साधनसेवी इसके लिए जिम्मेदार मानकर चयन मुक्ति के विरुद्ध नौतन के पूर्व साधनसेवी संतोष प्रसाद से स्पष्टीकरण की मांग की गई है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुणाल गौरव ने बताया कि इसी प्रकार मैनाटांड़ में 21 स्कूलों में मध्यान भोजन योजना की औचक जांच बीते 19 फरवरी को स्पेशल दल का गठन कर के कराए जाने पर बड़े पैमाने पर घपला और धांधली पकड़े जाने पर मैनाटांड़ के तत्कालीन प्रखंड साधनसेवी शशि कुमार से उनके विरुद्ध चयन मुक्ति की जारी कार्रवाई के तहत स्पष्टीकरण की मांग की गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




