बिहार दिवस पर शिक्षकों व छात्रों ने निकाली प्रभात फेरी

Published by :DIGVIJAY SINGH
Published at :22 Mar 2025 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार दिवस पर शिक्षकों व छात्रों ने निकाली प्रभात फेरी

छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने संयुक्त रूप से शनिवार को प्रभात फेरी निकाल लोगों को जागरूक किया.

विज्ञापन

बेतिया. नौतन में बिहार दिवस के अवसर पर सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने संयुक्त रूप से शनिवार को प्रभात फेरी निकाल लोगों को जागरूक किया. प्रभात फेरी रैली का नेतृत्व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नौतन के एच एम कुमारी अनुपमा ने किया. गांव-गांव में जागरूकता रैली के माध्यम से नारे लगाते हुए लोगों को अपना बिहार बढता बिहार पर जागरूक किया. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंगलपुर गुदरिया के एम एम सुनील पासवान, मध्य विद्यालय नौतन में एचएम सुरेश राम, राष्ट्र भारती शिक्षण संस्थान में राजकिशोर कुमार, अनुष्का एकाडेमी सनसरैया में एचएम नीरज श्रीवास्तव, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुंजलही में एचएम उपेंद्र कुमार, भारतीय इंटर महाविद्यालय गहिरी में विभूति नारायण राय आदि ने जागरूकता रैली निकाली. इस दौरान विधालय के मुख्य दरवाजे पर बिहार दिवस के अवसर पर रंगारंग रंगोली बनाकर उत्सव मनाया. मौके पर अफताब अहमद खान, कौशलेन्द्र राम, नंदकिशोर यादव, अजय कुमार, अर्शी आजम, म शमीम, कार्तिक कुमार, रामचंद्र राम, वेदप्रकाश, अरविंद कुमार, विकास कुमार, शैलेंद्र कुमार, मयुरेश कुमार, मनीष कुमार, पूजा वर्णवाल, अभय कुमार राव आदि मौजूद रहे. वहीं राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय खड्डा पतहरी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार गुप्ता की नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई. जिसमें विद्यालय की सहायक शिक्षक अम्बु प्रसाद, जगदीश राम, अरविंद प्रसाद, विनोद कुमार,सुमन कुमारी, नंदनी कुमारी, अफसाना खातून आदि सभी शिक्षक-शिक्षिकाए मौजूद रहें. लौरिया में बीकेजी कन्या उच्च विद्यालय प्रधानाध्यापक डॉ धनवीर यादव के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाला गया. डॉ धनवीर यादव ने हरी झंडी दिखाकर प्रभातफेरी को रवाना किया और इस पर विधिवत प्रकाश डाला. प्रभात फेरी प्रखंड परिसर से शुरू हुई और यह ब्लॉक चौक थाना रोड बाजार और प्रभु चौक होते हुए बीकेजी कन्या विद्यालय तक पहुंची. इसमें शिक्षक अरुण कुमार निराला, बबलू राव, हरिमोहन यादव, अनुराधा दीपंकर, विजय प्रसाद, राहुल यादव, मनुमणि त्रिपाठी, जनार्दन राव, अश्वनी कुमार त्रिपाठी, वेद प्रकाश, अरविंद यादव, राहुल कुमार और छात्राएं शामिल हुए. योगापट्टी में बिहार दिवस के अवसर पर प्रखंड के मच्छरगावां बाजार चौक से फतेहपुर चौक त्रिवेणी चौक होते हुए प्रभात फेरी प्रखंड कार्यालय के बीआरसी में समापन हुआ. इसमें मच्छरगावां फतेहपुर योगापट्टी मटकोटा विद्यालय के छात्र-छात्रा शिक्षक शिक्षिकाए के साथ बीडीओ शामिल रहे. बीडीओ शशिभूषण कुमार ने कहा कि बिहार के स्थापना दिवस पर हमे बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए शपथ लेना चाहिए. प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय लालगढ़ हरिजन टोली विद्यालय के शिक्षक राहुल कुमार के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली. मैनाटांड प्रखंड में प्रभात फेरी निकाली गई. इसमें स्कूली बच्चे, शिक्षा सेवक और कर्मी शामिल रहें. कार्यक्रम में सरदार मंगल सिंह प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय मैनाटांड के वरीय शिक्षक राजेश प्रसाद यादव ने बिहार दिवस की पूरी जानकारी दी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पकुहवा पूर्वी के शिक्षक दीपांकर गौरव ने इसके उद्देश्य पर प्रकाश डाला. विद्यालयों में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत, संगीत व नृत्य का कार्यक्रम प्रस्तुत किये. बिहार राज्य की विशेषता से संबंधित थीम पर बच्चों के बीच निबंध लेखन, भाषण, रंगोली व पेंटिंग प्रतियोगिता भी हुई. मौके पर मदन प्रसाद, रेखा राजपूत, मोतीचंद्र, कामेश्वर कुमार, हरिकेश यादव, उमेश कुमार सत्यम कुमार, राहुल कुमार, प्रसून कुमार, सुनील कुमार, सहित सभी शिक्षक मौजूद रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन