पुलिस ने 46 वारंटों के निष्पादन के साथ 1.14 लाख का लगाया जुर्माना

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 24 Jul 2025 5:21 PM

विज्ञापन

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विगत दिन बुधवार को विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विगत दिन बुधवार को विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस ने कुल 46 वारंटों का निष्पादन भी किया है. वही पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर चलाये गये वाहन जांच अभियान में यातायात समेत विभिन्न थाना की पुलिस ने कुल 524 वाहनों के जांच के उपरांत एक लाख 14 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इसकी जानकारी देते हुए एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि गैर सामाजिक गतिविधियों के रोकथाम के लिए जिले में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि शराब तस्कर व शराबियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस निरंतर अभियान चला रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन