पुलिस ने 24 घंटा में पांच वारंटों का किया निबटारा

Published at :25 Feb 2025 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने 24 घंटा में पांच वारंटों का किया निबटारा

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विभिन्न थानों की पुलिस ने विगत 24 घंटों में पांच वारंटों का निष्पादन किया है.

विज्ञापन

बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विभिन्न थानों की पुलिस ने विगत 24 घंटों में पांच वारंटों का निष्पादन किया है. साथ ही कांड में तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी किया है. वहीं दूसरी ओर अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन वाहन जांच में पुलिस ने 1 लाख 12 हजार रुपये जुर्माना वसूली किया है. उक्त जानकारी एसपी सुशांत कुमार सरोज ने दी. उन्होंने बताया कि बगहा थाना पुलिस ने अन्य कांड में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. नौरंगिया थाना पुलिस ने शराब के कांड में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. धनहा थाना पुलिस शराब के कांड में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया. एसपी ने बताया कि इस प्रकार पुलिस कुल 5 वारंट का निष्पादन किया गया है. जिसमें 2 जमानतीय तथा 3 अजमानतीय वारंट शामिल है. वही दूसरी ओर अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए गए सघन वाहन जांच के क्रम में यातायात थाना द्वारा 36500, रामनगर थाना द्वारा 19500, चौतरवा थाना द्वारा 11 हजार, बगहा थाना द्वारा 11 हजार, वाल्मीकिनगर थाना द्वारा 11 हजार, भैरोगंज थाना द्वारा 9 हजार, सेमरा थाना द्वारा 3 हजार, नदी थाना द्वारा 6 हजार समेत कुल 1 लाख 12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन