'पुलिस दीदी' अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और पॉक्सो कानून की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
फोटो | Prabhat Khabar Network

पश्चिम चंपारण के इनरवा विद्यालय में 'पुलिस दीदी' अभियान के तहत छात्राओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, और साइबर अपराध से बचाव के बारे में शिक्षित करना था.

विज्ञापन

Bettiah News: पश्चिम चंपारण के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इनरवा में बिहार पुलिस के 'पुलिस दीदी' अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई.

कार्यक्रम में इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और पुलिस दीदी रंजीता कुमारी ने छात्राओं से सीधे संवाद किया.

किसी भी घटना को छिपाएं नहीं, तुरंत दें जानकारी

थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने छात्राओं से कहा कि किसी भी तरह के डर या संकोच में न रहें. यदि कोई छेड़खानी करे, अभद्र टिप्पणी करे, पीछा करे या किसी भी प्रकार से परेशान करे, तो इसकी सूचना तुरंत अपने अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को दें.

उन्होंने कहा कि समय पर मिली सूचना से पुलिस अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई कर सकती है.

गुड टच और बैड टच की दी जानकारी

पुलिस दीदी रंजीता कुमारी ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से बताया.

उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति गलत तरीके से छूने का प्रयास करे या असहज महसूस कराए, तो छात्राएं बिना डर के इसका विरोध करें और घटना की जानकारी तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षकों या पुलिस को दें. उन्होंने छात्राओं से किसी भी घटना को छिपाने के बजाय खुलकर बताने की अपील की.

साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की भी दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को साइबर सुरक्षा, डायल 112, महिला हेल्पलाइन और पॉक्सो एक्ट के बारे में भी जानकारी दी गई.

उन्हें ऑनलाइन ठगी से बचने, ओटीपी, बैंक खाते या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी गई.

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, राहुल रंजन, अमरेश कुमार गिरी, ओमप्रकाश शर्मा, एएसआई दिलीप कुमार, एएसआई सुनील कुमार, रेनू कुमारी, समता कुमारी और अनुष्का कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे.


विज्ञापन
Ranjit Kumar Pate

लेखक के बारे में

By Ranjit Kumar Pate

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन