पुलिस सप्ताह दिवस पर नुक्कड़-नाटक के माध्यम से लोगों को किया जा रहा जागरूक

Published at :25 Feb 2025 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस सप्ताह दिवस पर नुक्कड़-नाटक के माध्यम से लोगों को किया जा रहा जागरूक

बिहार पुलिस सप्ताह 2025 के तत्वावधान में पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशा मुक्ति, सामाजिक व सड़क सुरक्षा में महिला की भागीदारी एवं साइबर अपराध व साइबर सुरक्षा संबंधित थाना क्षेत्रों में अलग-अलग कार्यक्रम जैसे नुक्कड़-नाटक से जागरूक किया जा रहा है.

विज्ञापन

बगहा. बिहार पुलिस सप्ताह 2025 के तत्वावधान में पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशा मुक्ति, सामाजिक व सड़क सुरक्षा में महिला की भागीदारी एवं साइबर अपराध व साइबर सुरक्षा संबंधित थाना क्षेत्रों में अलग-अलग कार्यक्रम जैसे नुक्कड़-नाटक, प्रभात फेरी, पेंटिंग, निबंध लेखन आदि आयोजित कर पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों को जागरूक किया जा रहा है. उक्त जानकारी एसपी सुशांत कुमार सरोज ने दी. उन्होंने बताया कि 22 से 27 फरवरी तक पुलिस सप्ताह दिवस मनाया जा रहा है. इस दौरान पुलिस जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस कर्मियों द्वारा सरकारी एवं निजी विद्यालयों समेत सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित कर नशा मुक्ति, साइबर अपराध, सुरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा में महिलाओं की भागीदारी के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है. ताकि क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण के साथ शांति व्यवस्था कायम रखा जा सके. जिससे समरस व स्वच्छ समाज की परिकल्पना किया जा सके. उन्होंने कहा कि जब परिवार व समाज स्वच्छ होगा तो राज्य व देश उन्नति के ओर अग्रसर रहेगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भारत डिजिटल इंडिया के तौर पर कार्य कर रहा है. मुद्रा स्तुति से लेकर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थान प्रतिष्ठान ऑनलाइन पद्धति पर काम कर रहा है. ऐसे में साइबर अपराध सुरक्षा को लेकर सभी नागरिकों को जागरूक होना होगा. धूम्रपान नशा मुक्ति के लिए सभी को सजग व सतर्क रहने के लिए जन-जन तक जागरूकता फैलानी होगी. ताकि इस पर अंकुश लगाया जा सके.

112 पुलिस के सहयोग से नुक्कड़-नाटक की हो रही है प्रस्तुति

इसी क्रम में धनहा थाना पुलिस ने डायल 112 पुलिस के सहयोग से नुक्कड़-नाटक की प्रस्तुति से सामाजिक सुरक्षा के साथ साथ सड़क सुरक्षा की महता के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है. डायल 112 पुलिस चौक चौराहे व सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़-नाटक के माध्यम से प्रस्तुति देकर जागरूक किया जा रहा है. जिसको लोगों ने आमजन के हित में बेहतर की सराहना कर रहे हैं. वहीं एसपी ने भी धनहा पुलिस व डायल 112 पुलिस की नुक्कड़-नाटक प्रस्तुति की सराहना किया है. उन्होंने बताया कि धनहा थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती द्वारा डायल 112 पुलिस कर्मियों को इस पहल को सामाजिक जागरूकता में बेहतर कार्य को लेकर उन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा प्रोत्साहित के लिए पुरस्कृत किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन