सिकटा में साइकिल से जा रहे नेपाली युवक की ठनका गिरने से मौत

प्रतीकात्मक AI तस्वीर
सिकटा प्रखंड में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना हुई. कंगली थाना क्षेत्र में साइकिल से जा रहे नेपाल के एक युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Bettiah News: सिकटा प्रखंड में गुरुवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से नेपाल के एक व्यक्ति की मौत हो गई. यह हादसा कंगली थाना क्षेत्र के कठिया मठिया और कंगली के बीच सैनिक रोड पर हुआ.
मृतक की पहचान नेपाल के परसा जिला अंतर्गत पोखरिया थाना क्षेत्र के सबैठवा निवासी सिकंदर सहनी (45), पिता रघुनाथ सहनी, के रूप में हुई है.
साइकिल से जा रहे थे, तभी गिरी बिजली
जानकारी के अनुसार, सिकंदर सहनी साइकिल से सैनिक रोड होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे. इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली (ठनका) उनकी चपेट में आ गई. वज्रपात इतना तेज था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही कंगली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
कंगली थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अमर कुमार
अमर कुमार को पत्रकारिता जगत में 10 वर्षों का अनुभव. अपराध रिपोर्टिंग, कला संस्कृति रंग कर्म, सिनेमा की खबरों के संकलन में रूचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










