अपहरण मामले में पीड़िता मिली सुरक्षित, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

योगापट्टी पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे बेतिया से सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस ने चाकू दिखाकर अपहरण करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

West Champaran News: योगापट्टी थाना क्षेत्र से अपहृत एक नाबालिग लड़की को योगापट्टी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बेतिया से सकुशल बरामद कर लिया. बरामदगी के बाद पीड़िता का जीएमसीएच, बेतिया में मेडिकल कराया गया. इसके बाद भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के तहत उसका न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की गई.

Yogapatti News: अपहरण मामले में दर्ज है प्राथमिकी

मामले में कलेया स्थान बड़हरवा निवासी रामाकांत यादव के आवेदन पर कृष्णा चौधरी, अंग्रेज कुमार समेत चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस के अनुसार मामले की जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

चाकू दिखाकर अपहरण करने का आरोप

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि 9 मार्च को आरोपितों ने चाकू दिखाकर महिला को धमकाया और नाबालिग लड़की को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गए. आवेदन में अन्य आरोपितों पर भी सहयोग करने तथा विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है.

बेतिया से सकुशल बरामद हुई पीड़िता

पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को बेतिया से सकुशल बरामद किया. आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी की गई.

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

योगापट्टी थानाध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने बताया कि पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया है. मामले में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: योगापट्टी में बाढ़ से सड़क डूबी, ग्रामीणों ने चंदा और श्रमदान से बनाया चचरी पुल



विज्ञापन
मधुकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By मधुकर मिश्रा

मधुकर मिश्र ने 1986 में आकाश मार्ग हिंदी दैनिक देवरिया उत्तर प्रदेश से पत्रकारिता की शुरुआत की थी. इसके बाद में दिल्ली और पटना से एक साथ प्रकाशित संध्या प्रहरी, आज, नवभारत टाइम्स में कार्य किए. इस क्रम में पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं. वर्तमान में बेतिया प्रभात खबर हिंदी दैनिक सह मल्टीमीडिया कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन