वाल्मीकिनगर विधानसभा में 22 को पहुंचेंगे माइक्रो आब्जर्वर

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 20 May 2025 6:20 PM

विज्ञापन

माइक्रो आब्जर्वर 22 मई को वाल्मीकिनगर विधानसभा में पहुंचने की संभावना है.

विज्ञापन

बगहा. माइक्रो आब्जर्वर 22 मई को वाल्मीकिनगर विधानसभा में पहुंचने की संभावना है. इस दौरान माइक्रो आब्जर्वर वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लेंगे. साथ ही साथ विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ से बूथ वार मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा करेंगे. विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार माइक्रो आब्जर्वर 22 मई को प्रखंड बगहा दो आ सकते हैं. इस दौरान मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर लिए गए आवेदन प्रपत्र 6, 7 व 8 की जांच करेंगे. साथ ही साथ इस संबंध में संबंधित बीएलओ से भी जानकारी प्राप्त कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश देंगे. साथ ही साथ मतदान केंद्रों पर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के संबंध में भी बीएलओ से समीक्षा करेंगे एवं इसको लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी देंगे. माइक्रो आब्जर्वर के वाल्मीकिनगर पहुंचने को लेकर सभी प्रकार की तैयारी प्रखंड प्रशासन की ओर से पूरी कर ली गयी है. साथ ही साथ सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने प्रपत्र की पुन: जांच कर उसे अपडेट कर लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन