मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 19 Aug 2025 6:26 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र में जून माह में वायरल हुए पशु हत्या प्रकरण के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

लौरिया. थाना क्षेत्र में जून माह में वायरल हुए पशु हत्या प्रकरण के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना गोनौली डुमरा पंचायत के मोरबेलवा गांव स्थित धुनियाटोली की है, जहां सात से आठ लोगों द्वारा बेरहमी से पशु को काटने का वीडियो सामने आया था. सोशल मीडिया पर वीडियो फैलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी और नामजद सात लोगों समेत कई अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की थी. पुलिस ने छापेमारी कर प्राथमिक अभियुक्त रहमान मियां (पिता स्व. भूसी मियां, उम्र 35 वर्ष, निवासी धुनियाटोली) को सिकटा गांव से गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन