बाबा धाम गये कांवरिया की बिगड़ी तबियत, मौत

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 25 Jul 2025 6:29 PM

विज्ञापन

बैद्यनाथ धाम जल चढाने गए साठी थाना क्षेत्र के एक श्रद्धालु की मौत गुरुवार को इलाज के दौरान बैद्यनाथ धाम में हो गई.

विज्ञापन

साठी. बैद्यनाथ धाम जल चढाने गए साठी थाना क्षेत्र के एक श्रद्धालु की मौत गुरुवार को इलाज के दौरान बैद्यनाथ धाम में हो गई. मृतक की पहचान साठी थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी गोपी पटेल के रूप में हुई है. पति के मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. इसकी जानकारी देते हुए पंचायत के वार्ड सदस्य दीपू कुमार गुप्ता ने बताया कि गांव से कांवरियों का एक जत्था 20 जुलाई को बैद्यनाथ धाम के लिए निकला था. जहां 23 जुलाई को मंदिर में जल चढ़कर हम सभी लोग एक जगह पर रुक गए. रात में गोपी पटेल के पैर में दर्द होने लगा तो उनकी पत्नी अस्पताल ले गई और इलाज करा कर आ गई. फिर 24 जुलाई की सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी तो सूचना केंद्र से सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान गुरुवार को सुबह नौ बजे उनकी मौत हो गई. इसकी सूचना बैद्यनाथ धाम ओपी तथा उनके घर पर दी गई. शव को एंबुलेंस से शुक्रवार को बिना पोस्टमार्टम कराए उनकी पत्नी और साथ में कुछ लोग घर लाए. शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक गोपी पटेल के दो पुत्र और दो पुत्री है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन